Home जिले के समाचार फसल अवशेषों को जलाएंगे तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए क्या वातावरण देंगें हम : अनिल संधू

फसल अवशेषों को जलाएंगे तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए क्या वातावरण देंगें हम : अनिल संधू

0
फसल अवशेषों को जलाएंगे तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए क्या वातावरण देंगें हम : अनिल संधू
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, यमुनानगर द्वारा गाँव सढ़ौरा,  में नई केन्द्रीय सैक्टर स्कीम ‘‘ हरियाणा में फसल अवशेष जलाने की रोकथाम के लिए सूचना संचार शिक्षा गतिविधियों में फसल अवशेष के यथावत प्रबंधन के लिए कृषि मशीनीकरण, 2018-19’’ के प्रचार के तहत फसल अवशेष प्रबन्धन पर खण्ड स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि  एनएस कुण्डू ई0आई0सी0 ने अपने सन्देश में किसानों को फसल अवशेष को जलाने की बजाए उनका खेत में ही वैज्ञानिक तरीके से समायोजन करने का आहवान किया जिससे कि हमारी मृदा का बिगडता स्वास्थ्य बेहतर हो सके। इसमें हरियाणा सरकार द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर दी जा रही कृषि मशीनरी का प्रयोग बेहतर तरीके से किया जा सकता है।  इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल संधू, वाइस चेयरमैन जिला परिषद उपस्थित थे। उन्होने बताया कि फसल अवशेषों को जलाकर हम अपने साथ-2 आने वाली पीढ़ीयों के लिए भी वातावरण को दूषित कर रहें है। उन्होनें पानी की बचत पर विशेष बल दिया ताकि तेजी से गिरते भूमिगत जल स्तर को रोका जा सके।
yamunanagar hulchul krishi kisaan 1
उप कृषि निदेशक, डॉ0 सुरेन्द्र सिंह यादव ने किसानों को बताया कि विभाग द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी का फायदा उठायें व अपनी आय दुगुनी करने के लिए अच्छी मार्किटिंग के साथ मछली पालन, पशुपालन, मधु मक्खी पालन तथा बागवानी को साथ-2 अपनायें। फसल अवशेष जलाने से किसान के मित्र कीट मर जाते है, मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है, पोषक तत्व नष्ट हो जाते है, कीमती पशु चारा नष्ट हो जाता है। जीवों में  अस्थमा, दमा, साँस की खतरनाक बीमारियाँ होती है, वातावरण प्रदूषित होने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। डॉ0 जसविन्द्र सिंह सैनी ने किसानों को फसलों की बीमारियों एवं उनके नियंत्रण व अनाज के सुरक्षित भण्डारण के अनाज टंकी के अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 सतबीर सिंह, उप मण्डल कृषि अधिकारी ने किसानों को फसल बीमा योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन के कृषि यंत्रो व उनकी कार्यविधि व अनुदान राशि के बारे में किसानों को अवगत कराया।
डॉ0 सन्दीप कुमार एवं डॉ0 बजरंग शर्मा कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, दामला ने फसलों की शस्य क्रियाओं एवं कीट बिमारी की पहचान व उनके नियत्रण बारे में विस्तार से जानकारी दी व वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबन्धन करने का आहवान किया।  कुशलदीप जिला विकास प्रबन्धक, ने नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया।
इस अवसर पर विरेन्द्र कुमार, तकनीकी सहायक, नीरज कुमार, बी0टी0एम0, सोहनलाल ए0टी0एम0, गुरप्रीत सिंह  ए0टी0एम0, सहीराम चेयरमैन खण्ड सढ़ौरा, अमीलाल भूतपूर्व चेयरमैन जिला परिषद, पवन सैनी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।