Home जागो प्रशासन चंडीगढ के लिए चलाई बस वापस रादौर नहीं आ रही, रादौर के लोगों में रोष

चंडीगढ के लिए चलाई बस वापस रादौर नहीं आ रही, रादौर के लोगों में रोष

0

यमुनानगर (रादौर)। परिवहन विभाग द्वारा रादौर से चंडीगढ के लिए वाया खेडीलक्खासिंह होते हुए बस सेवा चलाई जा रही है। लेकिन उपरोक्त बस के चंडीगढ से वापिस रादौर न लौटने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। मामले को लेकर कई बार क्षेत्र के लोग परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिले। लेकिन क्षेत्र के लोगों को निराशा हाथ लगी है। स्थानीय निवासी प्रदीप जोशी,संदीप सैनी,रामकुमार, दिनेश कुमार, मीतू सैनी, मक्खन सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा  रादौर बस स्टैंड से चंडीगढ के लिए सुबह सवा सात बजे बस सेवा चलाई जा रही है। चंडीगढ के लिए यह बस खेडीलक्खासिंह व थाना छप्पर से होते हुए अपने गणतव्य तक पहुंचती है। लेकिन चंडीगढ से यह बस वापिस इसी रुट से वापिस रादौर नहीं आती। यह बस चंडीगढ से जगाधरी होते हुए यमुनानगर जाती है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि  परिवहन विभाग इस बस सेवा को चंडीगढ से वापिस रादौर के लिए शुरू करें। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चंडीगढ के लिए रादौर से बस सेवा शुरू की गई थी तो क्षेत्र के लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया था। लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण इस सेवा का क्षेत्र के लोग पुरी तरह से लाभ नही उठा पा रहे है। इस बारे हलका रादौर विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि उन्हेें मामले की जानकारी नहीं है। इस बारे वह परिवहन विभाग के जीएम से बात करेंगे और बस सेवा को पुरी तरह से बहाल करवाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com