Home जिले के समाचार यमुनानगर व रादौर के विधायकों ने किया सड़को के निर्माण कार्य का शुभारंभ

यमुनानगर व रादौर के विधायकों ने किया सड़को के निर्माण कार्य का शुभारंभ

0
यमुनानगर व रादौर के विधायकों ने किया सड़को के निर्माण कार्य का शुभारंभ

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा व रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर कुरुक्षेत्र सड़क से तिगरी- करेड़ा खुर्द सड़क एवं यमुनानगर- खजूरी सड़क से करेड़ा खुर्द सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। यह दोनों सड़कें लगभग 57.63 लाख रुपयों की राशि से बनाई जानी हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि आम जन की बुनियादी ज़रूरतें हैं बिजली पानी और सड़क और भाजपा जब से सत्ता में आयी है तब से इन ज़रूरतों का ख़ास ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने करोड़ों रुपए यमुनानगर की सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए स्वीकृत करवाए है। जो सड़क पिछले 20 साल से नहीं बनी थी वह भी बन कर तैयार हो चुकी है या उन पर निर्माण कार्य चल रहा है। रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने रादौर विधान सभा के विकास के लिए करोड़ों रुपयों की राशि की स्वीकृति दी है और इन चार सालों में जो तरक़्क़ी रादौर में हुई है वह पिछले 50 साल में नहीं हुई। मौक़े पर यमुनानगर व रादौर से सेंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।