Home जिले के समाचार जनता हुड्डा के बहकावे में आने वाली नहीं : राजकुमार बुबका

जनता हुड्डा के बहकावे में आने वाली नहीं : राजकुमार बुबका

0
यमुनानगर (रादौर)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल मेें जिले के विकास के लिए कुछ नहीं किया। आज जब वह सत्ता से दूर है तो जिले के किसानों व मजदुरों को बहकाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते है। लेकिन जिले की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की हकीकत को जानती है। जनता हुड्डा के बहकावे में आने वाली नहीं है। यह शब्द हल्का रादौर इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने मंगलवार को रादौर में आयोजित एक बैठक में कहे। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में जिले का कोई विकास नहीं हुआ। सडके टूटी पडी रही। जिले के लोगों की अनदेखी हुई। न तो जिले का विकास हुआ और न ही हुड्डा सरकार में बेरोजगारों को रोजगार मिला। पूर्व मुख्यमंत्री ने मात्र रोहतक का विकास करवाया। रोहतक के एक एक गांव से 100 100 बच्चों को नौकरियां दी। जबकि यमुनानगर के लोग विकास और रोजगार से महरूम रहे।