Home जिले के समाचार डेरा धानी व घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 13 के बजाए अब मिलेगी 14 घंटे बिजली

डेरा धानी व घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 13 के बजाए अब मिलेगी 14 घंटे बिजली

0
डेरा धानी व घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 13 के बजाए अब मिलेगी 14 घंटे बिजली

yamunanagar hulchul yograj ji bijli depttयमुनानगर। उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम, परिचालन परिमंडल यमुनानगर के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि 12 जुलाई 2018 से डेरा धानी व घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को विद्युत सप्लाई 14 घंटे कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डेरा धानियों में ग्रुप ए में रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तीन फेस, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंगल फेस व सांय 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक विद्युत सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रुप बी में सुबह 8 बजे से रात्रि 4 बजे तक तीन फेस, सांय 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक सिंगल फेस व सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक सिंगल फेस विद्युत की सप्लाई की जाएगी। इसी प्रकार ग्रुप सी में सांय 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तीन फेस, सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक सिंगल फेस तथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंगल फेस विद्युत सप्लाई की जाएगी।
श्री योगराज ने बताया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रुप ए में सांय 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक व सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा ग्रुप बी में सांय 6.15 बजे से सुबह 5.15 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फीडरों के अलावा अरबन, इन्स्ट्रीज/इन्डीपैंडेंट फीडरों को मांग व आपूर्ति के अनुसार 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी।