यमुनानगर (छछरौली)। क्षेत्र में बाढ़ का पानी तो सड़कों से उतर गया है पर पीछे अपनी तबाही के निशान छोड़ गया है। बाढ़ का 50% पानी अभी खेतों में ठहरा हुआ है कुछ गांव की गलियों में भी अभी बाढ़ का पानी जमा है। इस बरसात के सीजन का यह पहला बाढ का पानी जिसने बाढ बचाव राहत कार्यो की पोल खोल के रख दी है। छछरौली क्षेत्र के गांवों में सोम व पथराला नदियों के पानी ने जमकर तबाही मचाई है। क्षेत्र की करीब 500 एकड फसल पूरी तरह से जलग्मन हो गई है।


छछरौली क्षेत्र मिर्जापुर से डारपुर जाने वाली सड़क पर हडौली गांव के पास तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ के पानी की वजह से खिजराबाद बिलासपुर जाने वाली सडक पर हाफिजी गांव के पास पानी के कटाव की वजह से सड़क खराब हो गई है। क्षेत्र में इस बार बाढ़ के पानी ने पूरी तबाही मचाई है। जिसके निशान पानी उतरने के बाद भी देखे जा सकते हैं।


Report : Kausik Khan