Home जिले के समाचार अब एसोसिएशन करेगी यमुना विहार कॉलोनी में मूलभूत समस्याओं का समाधान

अब एसोसिएशन करेगी यमुना विहार कॉलोनी में मूलभूत समस्याओं का समाधान

0
अब एसोसिएशन करेगी यमुना विहार कॉलोनी में मूलभूत समस्याओं का समाधान

सुरेन्द्र आनंद बने यमुना विहार रेसिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
यमुनानगर। यमुना विहार कालोनी में कालोनी के वैलफेयर के लिये यमुना विहार रेसिडेन्ट वैलफेयर एसो. का गठन किया गया। एसो. की मीटिंग एक निजी बैन्केट हॉल में आयोजित की गई। सभा में कालोनी के सभी घरों में से एक-एक प्रतिनिधी ने भाग लिया। सभा में सर्व समिति से सुरेन्द्र आनंद को एसो. का प्रधान मनोनीत किया गया तथा महामंत्री जी. एस. राय चुना गया।
सभी ने यह भी तय किया की आगे की कार्यकारिणी प्रधान व महामंत्री मिलकर तैयार करेगें। सभा का प्रार भ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटील बिहारी जी के निधन पर शोक जताते हुये दो मिनट का मोन रख कर किया गया। प्रधान आनंद ने उपस्थित सदस्यों से कालोनी के सुधार के लिये इस संस्था के गठन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि कालोनी में होने वाली समस्याओं के दूर करना ही इस संगठ का मु य उद्देश्य है। राय ने उपस्थित सदस्यों से उनकी समस्याऐं पूछी और उनके सुधार पर सुझाव भी मांगे। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या बताते हुये कहा कि कालोनी में भारी वाहनों की आवाजाही बंद की जाये। जलापूर्ति  व्यवस्था ठीक नहीं है उसकों सुचारु रूप से किया जाये तथा कालोनी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, क्योंकि विभाग की तरफ से नियमित रूप से कोई भी कर्मचारी नियुक्त है। इसके अलावा कालोनी की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया और कहा कि गया कि दिन छिपते ही असामाजिक तत्व कालोनी में घूमने लगते है, जिससे कालोनी वासियों को सुरक्षा को खतरा बना रहता है। मीटिंग में लगभग 45 सदस्य उपस्थि रहे।