Home जिले के समाचार यमुनानगर में हो रहे विकास कार्यों मे 14 का शिलान्यास व 3 का किया गया उद्घाटन

यमुनानगर में हो रहे विकास कार्यों मे 14 का शिलान्यास व 3 का किया गया उद्घाटन

0
यमुनानगर में हो रहे विकास कार्यों मे 14 का शिलान्यास व 3 का किया गया उद्घाटन

यमुनानगर। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने रविवार को मुख्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा डिजिटल लिंक के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के लिए 4,106 करोड़ रुपये की लागत 211 नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने पर ख़ुशी जताई और कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी छवि एक विकास पुरुष की बन चुकी है। कटारिया ने कहा कि अंबाला लोक सभा में मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 450 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री ने जगाधरी- यमुनानगर में हो रहे विकास कार्यों मे 14 का शिलान्यास व 3 का उद्घाटन किया। कटारिया ने कहा कि अंबाला लोक सभा में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य हो चुके हैं और करोड़ों रुपयों की राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्य मंत्री द्वारा किया गया है। आज चंडीगढ़ में  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में विभिन्न विभागों की 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की 200+ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। ये परियोजनाएं हमारे समान विकास की राह पर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से 65 करोड़ की राशि से अंबाला के सिविल अस्पताल का नवीनीकरण, मंगलाइ में 47 करोड़ की राशि से सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण, खेरावाली में 30 करोड़ की राशि से सरकारी ए.एन.एम व जे.एन.एम  प्रशिक्षण स्कूल का निर्माण, बाड़ी माजरा यमुनानगर  में बीस करोड़ की राशि से MLD STP और परवालों में  MLD STP का पच्चीस करोड़ की राशि से निर्माण, 38 करोड़ की राशि से कलनौर से कैल गुरद्वारे तक सड़क की फ़ोर लेनिंग, प्रतापनगर में सरकारी आइ.टी.आइ  सात करोड़ से निर्माण कार्य शामिल हैं। कटारिया ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण-उत्थान और प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास की बहुआयामी नीतियां लागू की हैं। विकास के लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं। प्रदेश में किसान-मजदूर खुशहाल हैं। कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण हुआ है। कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधाएं मिली हैं। बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और सुविधाएं मिलने से उनमें नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। “न पैसा न पर्ची, केवल काबिलियत पर भर्ती” होने से नौजवानों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। कटारिया ने कहा कि हरियाणा को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो प्रदेश को तीव्र गति से विकास की राह पर ले जा रहा है।