Home जिले के समाचार विश्व विख्‍यात कलाकारों के आगमन से बढ़ रही है शहर की शोभा

विश्व विख्‍यात कलाकारों के आगमन से बढ़ रही है शहर की शोभा

0
विश्व विख्‍यात कलाकारों के आगमन से बढ़ रही है शहर की शोभा

विश्वास संगीत महोत्सव बन रहा है लोगों के आकर्षण का केन्द्र
यमुनानगर। यमुनानगर विश्वास संगीत समिति स्थानीय शाखा द्वारा आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय विश्वास संगीत प्रतियोगिता के तीसरे दिन सुपर सीनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल कश्यप ने की तथा संचालन डाॅ. अंबिका कश्यप ने किया। मुख्‍य अतिथि के रूप में एम. एल. एन. कॉलेज के प्राचार्य डा. शैलेष कपूर ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने तबला, बांसुरी, गजल, संतूर, वॉयलन, हारमोनियम आदि की प्रदर्शन बड़े ही बखूबी से किया। डा.अंबिका कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे दिन लगभग 35 प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों से आ कर सुपर सीनिसर विंग मेें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल में पंडित सुशील जैन, मिलन देबनाथ, डा. हरविन्द्र शर्मा, डा. नीरा शर्मा ने बच्चों की प्रतिभा का आंकलन किया। मु य अतिथि ने संबोधित करते हुये कहा कि सुर-ताल के मध्य अवचेतन मन में संगीत के प्रति जो आकर्षण होता है, वह युवा वर्ग में नई चेतना का प्रतीक बनता है। विश्वास संगीत समिति के माध्यम से विश्व विख्‍यात कलाकारों को नगर में आमंत्रित कर एक अनोखा कार्य किया है। इनकी कला प्रतिभा को देख कर जों नगर वासियों को संगीत के प्रति आकर्षण बना है वह वास्तव में देखते बनता है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस गायन प्रतिभा के निरंतर गतिशील एवं अभिवृद्धि की ओर अग्रसर होने के लिए मंगलमय कामना करते है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में शास्त्रीय संगीत की अपनी अलग पहचान है और इस पहचान को कायम रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर भारी संख्‍या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।