Home जिले के समाचार महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता : अलका गर्ग

महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता : अलका गर्ग

0
महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता : अलका गर्ग
यमुनानगर। हमारे देश की लड़कियां पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बन जाए तो महिलाओं की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता।  यह शब्द शिक्षा विभाग द्वारा चयनित रोल माडल अलका गर्ग ने छछरौली खण्ड के घाढ़ क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ताहरपुर कलां ,राजकीय माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में पढ़ रही छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहे। रोल माडल अलका गर्ग ने कहा कि लड़कियों को अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए, आज देश बदल रहा है,लोगों की सोच बदल रही है और आज की नारी की आंखों में बहुत से सपने है जिसे लेकर नारी शक्ति ने अपनी मंजिल जीतनी शुरू कर दी है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया है । पूरे समाज में इसका एक अच्छा संदेश गया है और समाज में फैली कुरीतियों पर रोक लगी है, अल्का गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने व उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाऐ चलाई हुई है, जिनसे जुड़कर लड़कियां आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने जीवन में आने वाले बदलाव को देखते हुए बहुत सहजता से अपनी माता से सांझा करना चाहिए ,लड़कियों को पढ़ाई से घबराना नहीं चाहिए ,पढ़ाई ही एक ऐसी चीज है जो पूरे जीवन उनके काम आएगी, आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अलका गर्ग ने तीनों विघालयों के स्कूल इंचार्ज, टीचर्स, एसएमसी सदस्य, छात्राओं के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी को सशक्त बनाओ मुहिम में सहभागिता निभाए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अगर विद्यालय में आते जाते समय कोई असामाजिक तत्व परेशान करता है या छींटाकशी करता है तो उसकी शिकायत तुरन्त पुलिस विभाग, अपने स्कूल टीचर्स व अपने माता पिता को दे ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरन्त कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी व पूरा प्रशासन आपकी सहायता करेंगा। अलका गर्ग ने कहा कि हमारे देश की लोकसभा की स्पीकर एक महिला सुमित्रा महाजन है, हमारे देश की रक्षा मंत्री एक महिला निर्मला सीतारमण है, हमारे देश की विदेश मंत्री एक महिला सुषमा स्वराज है, हरियाणा सरकार में मंत्री कविता जैन महिलाओं के सशक्तिकरण के साक्षात उदाहरण है। अलका गर्ग ने तीनों विद्यालयों में अपनी अपनी कक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं को बच्चों की जिओ चाइल्ड बाल पुस्तिका भेंट करके सम्मानित किया जिसको पढ़कर उनका हौंसला व ज्ञान बढ़ सकें। इस मौके पर एच एम गुरमिंद्र सिंह, ताहरपुर कलां विद्यालय ईंचार्ज विकास शर्मा, दौलतपुर विधालय ईंचार्ज लाभ सिंह, इब्राहिमपुर स्कूल इंचार्ज सुरेंद्र कुमार,आकांशा,सलोनी,अध्यापिका किरणजीत कौर, सीमा, कुलबीर ,सोनिया, दौलतपुर सरपंच तजरीना, जुल्फान, सुमित मोर, वेदप्रकाश, रविंद्र, लियाकत अली, कशमीर कौर व एस एम सी सदस्य अख्तर ,नियाजू आदि उपस्थित रहें।