Home जिले के समाचार वैल्फेयर एसोसिएशन की बैठक में शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

वैल्फेयर एसोसिएशन की बैठक में शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

0

रादौर। वैल्फेयर एसो० रादौर की बैठक का आयोजन रविवार को रॉयल गार्डन पैलेस में किया गया।  बैठक की अध्यक्षता प्रधान कर्मवीर खुर्दबन व संरक्षक सुशील अग्रवाल ने की। बैठक में शहर की समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में फैले वायरल बुखार, डेंगु, मलेरिया व टाईफाईड की बीमारी की रोकथाम को लेकर कडे उपाए न किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया। बैठक में सभी ने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की कि शहर में फौगिंग स्प्रे हर रोज किया जाए। जिससे शहर में मच्छरों का सफाया हो सके। बैठक में सदस्यों ने नगरपालिका की ओर से शहर में बनाए जा रहे पार्क व स्टेडियम का कार्य तेजी से करवाए जाने की मांग की  दोनों विकास कार्य धीमी गति से हो रहे है। इसके अलावा शहर में साफ सफाई व अन्य मुददों पर चर्चा की गई। मौके पर कर्मवीर खुर्दबन,सुशील अग्रवाल,प्रिंसिपल महेशचंद्र अग्रवाल, भगवतदयाल कटारिया, सतीश बठला,अमित गुप्ता, सोनू सरदार,मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रोहित अरोडा, रणबीरसिंह छोटेलाल, सतविन्द्रसिंह रिंकू,सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा,लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की आदि मौजूद थे।