Home जिले के समाचार केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर जन समर्थन के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा सम्पर्क अभियान : विधानसभा स्पीकर

केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर जन समर्थन के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा सम्पर्क अभियान : विधानसभा स्पीकर

0
केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर जन समर्थन के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा सम्पर्क अभियान : विधानसभा स्पीकर
बूथ प्रमुखों के साथ बैठक करते विधानसभा स्पीकर कंवरपाल
यमुनानगर। भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ के कम से कम 50 लोगों को उनके घर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताए। हरियाणा विधान सभा स्पीकर चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने छछरौली के पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी मंडल छछरौली के अन्तर्गत गांव छछरौली के सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख तथा बूथ नम्बर 81 से बूथ नम्बर 87 तक के बूथ प्रमुखों की बैठक में ये शब्द कहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन समर्थन के लिए सम्पर्क अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के अन्तर्गत जगाधरी विधानसभा हल्के में जन अभियान की शुरुआत की गई है जिसके अन्तर्गत बूथ प्रमुख व बूथ कार्यकारिणी सदस्य अपने अपने बूथ में रहने वाले लोगों से जनसम्पर्क करते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाऐंगें व बूथ स्तर पर ही बैठकों का आयोजन करेंगें। स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि अभी तक अपने साढे तीन साल के कार्यकाल में उन्होनें छछरौली पंचायत में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये की ग्रांट दे दी है,इसके अलावा 12 करोड़ से की लागत से छछरौली सरकारी कालेज में अतिरिक्त नया भवन, लगभग 4 करोड़ की लागत से छछरौली में नई आई टी आई, लगभग 3.50 करोड़ की लागत से छछरौली में नया हस्पताल, लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से छछरौली अनाज मंडी में सडक़ों व नए प्लेटफार्म का निर्माण व जल्दी ही करोड़ों की लागत पशु हस्पताल से सोम नदी से शाहपुर के रास्ते पर पुल व सडक़ का निर्माण यह सब कार्य उन्होनें ही मंजूर करवाकर वर्तमान भाजपा सरकार से करवाए है।
उन्होंने बैठक में मौजूद गांव छछरौली के बूथ नम्बर 81 से लेकर 87 तक के सभी बूथ प्रमुखों की डयूटियां लगाई व उन्हें बताया कि बूथ प्रमुख समर्थन के लिए सम्पर्क अभियान की सोशल मीडिया पर भी प्रचार करें जिससे जनता को पता चल सकें कि भाजपा सरकार ने छछरौली में कितने विकास कार्य करवाए है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व छछरौली शक्ति केन्द्र प्रमुख ओम प्रकाश अरोड़ा ने बूथ नम्बर 81 से लेकर बूथ नम्बर 87 तक के सभी बूथ प्रमुखों को प्रचार सामग्री सौंपी। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सी एम विण्डो कमेटी मैम्बर ओम प्रकाश अरोड़ा, भाजपा छछरौली मंडल मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित गर्ग, पूर्व सरपंच राजेश गोयल, गुरदीप सिंह बिल्लु, गौरव गोयल, अनुज गोयल, विशाल गोयल, दिनेश पराशर, रामगोपाल वर्मा, अनुराग शर्मा, दवीन्दर कुमार,आलोक गर्ग,श्रीओम शर्मा, सुनील कुमार, संजय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।