Home जिले के समाचार वेलफैयर एसोसिएशन ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 116वीं  पुण्यतिथि

वेलफैयर एसोसिएशन ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 116वीं  पुण्यतिथि

0
यमुनानगर (रादौर) ।  वेलफैयर एसोसिएशन रादौर की ओर से स्वामी विवेकानंद की 116वीं  पुण्यतिथि रॉयल पैलेस रादौर में मनाई गई। एसोसिएशन के महासचिव गुरचरणसिंह  के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर फुलामालाएं अर्पित कर अपनी श्रंद्धाजलि भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वच्छता अपनाने व समाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली। प्रधान सुशील अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारतीय सभ्यता व संस्कृति का दुनिया भर में प्रचार किया। 1891 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित किए गए सम्मेलन में उन्होंने दुनिया के समक्ष भारतीय सभ्यता व संस्कृति को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उनकी शिक्षाओं का अनुशरण कर समाज में भाईचारा कायम करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल,प्रिंसिपल महेशचंद्र अग्रवाल, भगवतदयाल कटारिया, सतीश बठला,अमित गुप्ता, सोनू सरदार,मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रोहित अरोडा, रणबीरसिंह छोटेलाल, सतविन्द्रसिंह रिंकू ,सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा,लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की, संजय ढंाडा आदि मौजूद थे।