Home जिले के समाचार मोटरसाइकिल को फांसी देकर तेल की बढती कीमतों का किया विरोध

मोटरसाइकिल को फांसी देकर तेल की बढती कीमतों का किया विरोध

0
मोटरसाइकिल को फांसी देकर तेल की बढती कीमतों का किया विरोध

यमुनानगर। स्वराज इंडिया पार्टी और उसकी युवा इकाई यूथ फॉर  स्वराज ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर जगाधरी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया, जिसमे बढ़ते दाम का विरोध मोटर साईकिल को फांसी दे कर किया गया। गौरव शर्मा ने बताया कि आज देश में पेट्रोल पर इतना जायदा टैक्स लगा दिया गया कि पेट्रल डीजल आम लोगो की पहुंच से दूर होता जा रहा है। बढ़ती कीमतें महंगाई का करना बन रही है। साथ ही किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। आज 1 लीटर कच्चे तेल का दाम 38.97 रुपए प्रति लीटर है उस पर 44.76 रुपए के विभिन्न तरह के टैक्स लगा कर उसकी उसकी कीमत दिल्ली में 1 अक्टूबर को 83.73 रुपया थी। सरकार व उसके समर्थक कहते है को टैक्स से वसूल की गई रकम का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा है लेकिन यह सरासर झूट है क्योंकि केंद्रीय बजट के आंकड़ों से पता चलता है कि 2014-15 वर्ष में शिक्षा का बजट लगभग 1 लाख करोड़ थी। वहीं 2015 -16 में घट कर लगभग 96 हजार करोड़ था 2016-17 में 92 हजार करोड़ था 2017-18  में 79685.95 करोड़ था। इस से साफ पता चलता है कि शिक्षा पर बजट लगातार घट रहा है। जबकि 2015-16 में 213995 करोड़  2016-17 में 3  लाख करोड़ का बचत की। फिर सवाल यह उठता है कि यह पैसा कहां जा रहा है? हाल ही सरकार ने 3 लाख 16 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। यानी सरकार कोरपोरेट का कर्ज हमारी जेब पर डाक डाल कर रही है। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारणी सदस्य संजीव वालिया, जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह, यूथ फॉर स्वराज से हिमांशु राणा, सौरभ राणा, अजय जस्सल, तनिश कोचर, अंकित त्यागी, सम्राट, अध्यपक सुखविंद्र सिंह व धर्मेंद्र ,अमृत , राहुल, विकर्ण आदि मौजूद थे।