Home जिले के समाचार सूरजमुखी धान किसान धन्यवाद रैली के लिए क़ाफ़िले के साथ रवाना हुए भाजपाई

सूरजमुखी धान किसान धन्यवाद रैली के लिए क़ाफ़िले के साथ रवाना हुए भाजपाई

0
सूरजमुखी धान किसान धन्यवाद रैली के लिए क़ाफ़िले के साथ रवाना हुए भाजपाई
यमुनानगर। शाहबाद में हुई मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सूरजमुखी धान किसान धन्यवाद रैली में यमुनानगर व जगाधरी से 50 बसों एवं 200 कारों का क़ाफ़िला गया। ग़ौरतलब है कि हाल ही में भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फ़सलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में इज़ाफ़ा किया है। इसी के चलते शाहबाद में आयोजित हुई किसान धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री को सुनने, यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा और जगाधरी से ज़िला अध्यक्ष महेंद्र खदरी की अध्यक्षता में किसानों व कार्यकताओं का बड़ा क़ाफ़िला शाहबाद पहुँचा। भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में न्यूनतम समर्थन मूल्य की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में लागत की तुलना में डेढ़ गुणा वृद्धि करके किसानों को बहुत बड़ा उपहार दिया है क्योंकि वे मानते हैं कि राज खजाने पर पहला हक़ किसानों का है। उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में धान और गेंहू को छोडक़र अन्य फसलों की खरीददारी नही की जाती थी। उन्होंने कहा कि हमने दलहन, बाजरा, सूरजमुखी आदि की भी खरीद करवाई। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में कुल लागत का डेढ़ गुणा कर दिया है। सर्वाधिक 97 प्रतिशत वृद्धि बाजरा के समर्थन मूल्य में की गई है। उन्होंने कहा कि जब इन फसलों का मूल्य घोषित समर्थन मूल्य से नीचे आएगा तो अंतर किसान को मिलना चाहिए। मौक़े पर ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, संगीता सिंघल, डॉक्टर हर्ष शर्मा, राम निवास गर्ग, कृष्ण सिंगला, सुशील गर्ग, ओम् प्रकाश कालरा, रमन गोयल, आदित्य चावला, अनिल शाह, कैलाश चंद अग्रवाल , नितिन कपूर, अभिषेक मनिकटहला, कुलदीप दुग्गल, नीतीश दुआ, आशिम खुराना व पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।