Home जिले के समाचार राहुल गांधी के जन्‍मदविस पर लगाया रूद्राक्ष का पेड, काटा केक

राहुल गांधी के जन्‍मदविस पर लगाया रूद्राक्ष का पेड, काटा केक

0
राहुल गांधी के जन्‍मदविस पर लगाया रूद्राक्ष का पेड, काटा केक
यमुनानगर की नेहरू पार्क में रूद्राक्ष का पेड लगाकर मनाया राहुल का जन्‍मदिन
रूद्राक्ष का पेड लगाकर मनाया राहुल का जन्‍मदिन
यमुनानगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला यमुनानगर कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश देवी नगर की अगुवाई में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नेहरू पार्क में मनाया गया। जिला यमुनानगर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रुद्राक्ष का पेड़ लगाया व केक काटा।
यमुनानगर प्रभारी ओम प्रकाश देवी नगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस एक परिवार है जो अपने सभी देशवासियों को परिवार का सदस्य समझती है और उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ रहती है जबकि भाजपा जैसी पार्टियां  हमेशा  कभी जाति और कभी धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाती है ।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय सचिव सतपाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को यदि यूटर्न सरकार कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि यह अपने सभी फैसलों पर यू-टर्न लेती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय परचम लहराने वाले खिलाड़ियों से कभी उनकी आमदनी का हिस्सा लेने का फैसला हो या अन्य फैसले सरकार ने हमेशा यू-टर्न लिया है ।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले प्रदेश वासियों को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व भावी मुख्यमंत्री डा. अशोक तंवर के कुशल नेतृत्व में आमजन के प्रति अपनी सामाजिक राजनीतिक आर्थिक व नैतिक जिम्मेदारियों को समझते हुए कांग्रेस घर-घर अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के तहत केंद्र व राज्‍य सरकार के गत 4 वर्षों के विकास की बजाय देश में पैदा हुए जातिवाद, सांप्रदायी, बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को उजागर करने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी व खट्टर सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों का कच्चा चिट्ठा खोलने का काम जनता की अदालत में करेंगे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की झूठी व जनविरोधी सरकार से हर वर्ग तंग आ चुका है और इस सरकार के खिलाफ आए दिन कोई ना कोई सड़कों पर धरना-प्रदर्शन होता रहता है। इस मौके पर दीपचंद, केहर सिंह झंडा, वीरेंद्र चौहान, बृजमोहन मोनी, शिव कुमार बटेहडी, उमंग शर्मा, असलम खेड़ी, सुरेश कान्हड़ी,रूद्र राणा, बलवान चैयरमेन, रूपेंद्र राणा, रविंद्र बबलू, सुधीर राणा,  महावीर खुर्दी,रजत कश्यप रोहित ढींगरा, अजय जोगी ज्ञानेवाला, गुलजार लम्बरदार, सुखविंदर फौजी, अशोक धीमान, राजकुमार लम्बरदार, विशाल टीनू जगाधरी, डा0 महेंद्र सिंह बैंडी, अशोक धीमान बैंडी, राजकुमार नंबरदार जोड़ियों, धर्मवीर सैनी जगूड़ी, अमर सिंह जगूड़ी, राकेश फूसगढ़, कपिल बीड बलसुआ , इरशाद खान तिगरी, फारुख खान कांसापुर, इकराम खान कांसापुर, प्रदीप मसाना व अन्‍य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।
यमुनानगर की नेहरू पार्क में रूद्राक्ष का पेड लगाकर मनाया राहुल का जन्‍मदिन
यमुनानगर में राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर केट काटते कांग्रेसी।