Home जिले के समाचार ओवरलोडिड वाहनों के कारण आम जनता है परेशान

ओवरलोडिड वाहनों के कारण आम जनता है परेशान

0

सडक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोगों की जान सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण जा रही है : नरेश गहलोत

रादौर। विधानसभा क्षेत्र में ओवरलोडिड वाहनों के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है। जिसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेवार है। लोग ओवरलोडिड वाहनों पर शिंकजा कसने के लिए मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके है। लेकिन फिर भी ओवरलोडिड वाहन सडकों पर दौड रहे है। सडक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोगों की जान सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण जा रही है। यह शब्द समाजसेवी नरेश गहलोत ने कहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिड वाहनों के कारण आम जनता परेशान है। लेकिन सरकार आंख मूंदकर सोई हुई है। यह जनता के साथ अन्याय है। बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने के लिए योजनाएं चलाए। जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके। रादौर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं है। ऐसे में गरीब लोगों को अच्छा ईलाज कैसे मिल सकता है। सरकारी स्कूलों में अध्यापक तक नहीं है। ऐसे में स्कूलों का परीक्षा परिणाम अच्छा कैसे आ सकता है।