Home जिले के समाचार समाजसेवी नरेश गहलोत ने गिनवाई रादौर की समस्याएं

समाजसेवी नरेश गहलोत ने गिनवाई रादौर की समस्याएं

0
समाजसेवी नरेश गहलोत ने गिनवाई रादौर की समस्याएं
समाजसेवी नरेश गहलोत पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
यमुनानगर (रादौर)। बरसात से रादौर विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सडके टूट चुकी है। टूटी सडकों से आम आदमी का गुजरना मुश्किल हो गया है। सरकार टूटी सडकों की प्राथमिकता के आधार पर मुरम्मत करवाकर जनता को राहत पहुंचाए। वहीं सरकार रादौर क्षेत्र में बनाई जाने वाली सरकारी आईटीआई व यमुना के पुल को बनाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करें। इससे जनता को विशेष लाभ मिलेगा। यह शब्द समाजसेवी नरेश गहलोत ने कहे। उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र में बाढ से किसानों को काफी नुक्सान हुआ है। सरकार फसलों की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रूपए मुआवजा प्रदान क रें। वहीं सरकार किसानों क ी फसलों को बाढ से बचाने के लिए बेहतर बाढ राहत कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि रादौर में फायर बिग्रेड की बहुत आवश्यकता है। आग लगने पर शहर में  यमुनानगर व लाडवा से फायर बिग्रेड की गाडी मंगवानी पडती है। ऐसे में गाडी आने से पहले आग लगने पर काफी नुक्सान हो चुका होता है। यदि फायर बिग्रेड की व्यवस्था शहर में हो तो आग लगने की घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।