Home स्कूल | कॉलेज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा में किया पौधारोपण

राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा में किया पौधारोपण

0
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा में किया पौधारोपण
बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का दिया संदेश
यमुनानगर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर 8 रामपुरा में  पौधारोपण किया गया।
विधालय प्रभारी महेंद्र सिंह कलेर ने  बताया कि स्कूल में पौधारोपण अभियान के तहत छायादार पौधे लगाए गए इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देना और पौधों की महत्ता के बारे में बच्चों को जागरूक करना था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाने के बाद बचे हुए पौधों को बच्चों को वितरित कर दिया गया साथ ही बच्चों को पौधों की देखभाल करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते है।उन्होनें कहा कि यदि हम आज भी नहीं जागे तो भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पृथ्वी का बढ़ता हुआ तापमान एक गंभीर समस्या है। इसका एक कारण हमारा पौधारोपण से विमुख होना व अंधाधुंध पेडों को कटाई भी है।इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बन सकते हैं।उन्होनें सभी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अपने माता पिता अभिभावकों को भी अधिक से अधिक पेड-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें साथ ही जितने भी पौधे लगाएं उनका संरक्षण भी जरूर करें। इस मौके पर महेंद्र सिंह कलेर,अनिल कंबोज,प्रमोद कुमार,विनोद कुमार आदि ने पौधारोपण में सहयोग किया।