Home जिले के समाचार भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

0
भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
- नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग बच्चें को पौधा वितरीत क रते हुए
यमुनानगर (रादौर)। भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष व नगरपार्षद डॉ प्रीत गर्ग ने सोमवार को शहर में पौधारोपण किया। डॉ प्रीत गर्ग ने सफल पैलेस रादौर में पौधारोपण कर सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को पौधे भी वितरीत किए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण समय की मांग है। पेड पौधों के अभाव में हमारी पृथ्वी दुषित वातावरण का शिकार होती जा रही है। हमें अधिक से अधिक पेड पौधे लगाकर अपनी पृथ्वी को हराभरा रखना होगा। तभी हम शुद्ध वातावरण का आनंद ले सकते है। उन्होंने कहा कि  पेडों की कमी के कारण बरसात कम हो रही और हमारी नदियां सुखती जा रही है। ग्लेशियर पिघल रहे है। इससे पृथ्वी पर गर्मी बढेगी और वातावरण दूषित होगा। इस अवसर पर डॉ बिमल गर्ग, प्रेमलता गर्ग, मनमोहन गुप्ता, मलखानसिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।