Home जिले के समाचार मानवता ई-ओलम्पियाड पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के छात्र, अध्यापक व प्रचार्य हुए सम्मानित

मानवता ई-ओलम्पियाड पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के छात्र, अध्यापक व प्रचार्य हुए सम्मानित

0
मानवता ई-ओलम्पियाड पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के छात्र, अध्यापक व प्रचार्य हुए सम्मानित
यमुूनानगर। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की और से आयोजित चौथे मानवता अंतराष्ट्रीय ई-ओलम्पियाड का पुरस्कार वितरण समारोह व विश्व समभाव दिवस आयोजन, ट्रस्ट के वसुंधरा फरीदाबाद कैम्पस में सम्पन्न हुआ। इसमें जिला यमुनानगर से एस. के. सचदेवा के नेतृत्व में विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, प्रधानाचार्यों व सत्संगियों ने भाग लिया।
मौके पर अंतरराष्ट्रीय समभाव व सद्भावना विषय पर व्याख्यान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस आयोजन का मुख्य मकसद समझाते हुए ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने कहा कि हर मानव को अपने इसी स्वरूप में  एकरस, सदाचारी, धैर्यवान, संतोषी, सच्चा, निष्काम व परोपकारी मानव बनना चाहिए। इसके साथ ही मानव को समभाव-समदृष्टि का सबक़ पढ़ना व जीवन में व्यवहारिक रूप उसकी पालना करना आवश्यक है। तभी इस धरती पर वैश्विक समभाव-सद्भावना की स्थापना हो सकेगी।
ज्ञात रहे सतयुग ट्रस्ट के इस अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ई-ओलम्पियाड में जिले की 41 शिक्षण व अन्य संस्थाओं से हजारों विद्यार्थियों, अध्यापकों व पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मियों ने भाग लिया था।
इस अवसर पर विवेकानंद स्कूल थापर कालोनी  यमुनानगर से सुहानी गुप्ता ने टॉप 100 में अपना स्थान बना कर जिले का नाम रोशन किया। जिले से अमित बिरला, ईशु शर्मा, मुस्कान सदाना, अब्दुल राहिल छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में रामबचन, राकेश धीमान, दर्शन लाल, प्रेमलता, नीना डाबड़ा, गीतिका, संतोष, रेखा गुप्ता, धूम सिंह, सुनील कुमार, रेखा रानी आदि को समारोह में सम्मानित किया गया।
जिले में इस सारे आयोजन में एस के सचदेवा, शशि वधवा, नरेश दुआ, सुधीर कुमार, सुनील अग्रवाल, मनीषा दुआ, पवन वधवा, मुनीष संधवानी, अनीता सजन, प्रियंका दुआ, मंजू व विनीता आदि भी मौजूद रहे।