Home स्कूल | कॉलेज हरियाणवी ग्रुप नृत्य में पाया द्वितीय स्थान

हरियाणवी ग्रुप नृत्य में पाया द्वितीय स्थान

0
हरियाणवी ग्रुप नृत्य में पाया द्वितीय स्थान
यमुनानगर। महाराजा अग्रसैन महाविद्यालय जगाधरी की हरियाणवी-ग्रुप नृत्य की लड़कियों ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर  काॅलेज का नाम रोशन किया है। विगत 8 च 9 अगस्त को डीएवी काॅलेज, यमुनानगर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी ग्रुप नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इसमें  महाविद्यालय  की हरियाणवी ग्रुप नृत्य की टीम – सलोनी, अक्षिता, पल्लवी, महिमा, संगीता, दिव्या, कोमल इत्यादि ने बड़े सुन्दर ढ़ग से हरियाणवी नृत्य प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. पी.के.बाजपेयी, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा डाॅ. वीरा रानी तथा प्रौ. अनुज भारद्वाज ने बच्चों की प्रशंसा की व उन्हें आशीर्वाद दिया।