Home कृषि | किसान 26 जुलाई से राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले किसान जागृति यात्रा का आयोजन

26 जुलाई से राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले किसान जागृति यात्रा का आयोजन

0
26 जुलाई से राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले किसान जागृति यात्रा का आयोजन
भाकियू प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना जानकारी देते हुए।
यमुनानगर (रादौर)। राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले कश्मीर से कन्याकुमारी तक किसान जागृति यात्रा का आयोजन 26 जुलाई से किया जा रहा है। यात्रा में देशभर के  किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। यात्रा का उदेश्य किसानों को जागरूक करना और उनकी मांगों को सरकार से पुरा करवाना है। इस बारे जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने बताया कि स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने व किसानों का पुरा कर्ज माफ करवाने को लेकर यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। यात्रा कन्याकुमारी में समाप्त होगी। किसान नेताओं ने बताया कि किसान जागृति यात्रा हरियाणा में 31 जुलाई को जिला जींद के दनौदा गांव में प्रवेश करेगी। जहां नैन खाप के चबुतरे पर विशाल किसान रैली का आयोजन होगा। जिसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर दनौदा गांव में आयोजित होने वाली किसान रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा 18 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी यात्रा के  साथ रहकर देश के  किसानों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बाबुराम गुंदयाना, संजू गुंदयाना, युवा प्रधान संदीप टोपरा, ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका, विक्र म टोपरा, हरपाल सुढल, करनैलसिंह अमलोहा, संदीप टोपरा, रामसिंह जत्थेदार,निर्मल कलेसरा, क र्मबीर मंसुरपुर, सुरेश भागुमाजरा,होशियारसिंह, धर्मपाल गुंदयाना, जोगिन्द्र गुंदयाना, ईश्वरसिंह बसातिया, कृष्णपाल, मंदीप रोडछप्पर, बीराराम गलौली, प्रेम औरंगाबाद, संदीप सुढल, जगपालसिंह, मोनु धानुुपुरा, अनिल मंडेबर, हरीसिंह बुबका, जोगिन्द्र सिली, रोशन अमलोहा आदि मौजूद थे।