Home जिले के समाचार कटारिया ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए दिशानिर्देश

कटारिया ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए दिशानिर्देश

0
कटारिया ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए दिशानिर्देश
भाजपा ज़िला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता

यमुनानगर। भाजपा ज़िला कार्यकारिणी की बैठक जिमखाना क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया मुख्य अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महेन्द्र खदरी ने की व मंच संचालन ज़िला महामन्त्री राजेश सपरा ने किया। बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनज़र जीत को सुनिस्चित करने के लिए चर्चा की गई। जिसमें ज़िला कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में श्री कटारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए दिशानिर्देश को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। कटारिया ने कहा कि चुनाव से पहले सभी बूथों की कार्यकारिणी का गठन पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा भी की।
इस अवसर पर यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा, रादौर विधायक श्याम सिंह राणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, बँतो कटारिया, ज़िला महामंत्री राजेश सपरा व सुरेंद्र बनकट, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, हरकोफ़ेड के चेयरमेन रामेश्वर चौहान, डॉक्टर ऋषिपाल सेनी, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जूयाल, पवन बिट्टु, रेणु बाला, संगीता सिंघल, अशोक महदिरत्ता, राम निवास गर्ग, डॉक्टर कृष्ण करेड़ा, आई॰टी सेल के संयोजक विभोर पहुजा, एवं ज़िला, मंडलों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।