Home जिले के समाचार रादौर वेल्फेयर एसो०की ओर से शहीद वासुदेव बलवंत की जंयती मनाई गई

रादौर वेल्फेयर एसो०की ओर से शहीद वासुदेव बलवंत की जंयती मनाई गई

0

यमुनानगर। रादौर वेल्फेयर एसो० रादौर की ओर से शहीद वासुदेव बलवंत फडके की जंयती मनाई गई। वेल्फेयर एसो० के प्रधान कर्मवीर खुर्दबन व संरक्षक सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शहीदों के चित्र पर फुलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रंद्धाजलि भेंट की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कन्याभु्रण हत्या को जड से समाप्त करने व रादौर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल ने कहा कि शहीद वासुदेव बलवंत फडके का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और देश के लोगों को जागरूक किया था। हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने की शपथ लेनी चाहिए। देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने की इच्छा शक्ति रखनी चाहिए। शहीद हमारे समाज की धरोहर होते हैं। जो हमें देशभक्ति का संदेश देते हैं। हमें उनकी नीतियों का अनुशरण कर सभी को देशभक्ति के लिए जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान सुशील अग्रवाल,सुभाषचंद मट्टु, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीतसिंह, लालसिंह कांबोज, सुनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार,सुरेन्द्र चौहान, जगमालसिंह पंच, दर्शनलाल काबोज,सोनु सरदार, सुखबीरसिंह सुक्खा, रविन्द्र शर्मा, मनमोहनसिंह औजला आदि मौजूद थे।