Home जिले के समाचार स्वास्थ्य विभाग की जन जागरूकता रथ यात्रा पहुंची रादौर

स्वास्थ्य विभाग की जन जागरूकता रथ यात्रा पहुंची रादौर

0
स्वास्थ्य विभाग की जन जागरूकता रथ यात्रा पहुंची रादौर
रादौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए।
यमुनानगर (रादौर)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चलाई जा रही जनजागरूकता रथ यात्रा रविवार को रादौर में पहुंची। रथ के माध्यम से जागरूक कर रहे स्वास्थ्य कर्मी रोशनलाल व हरपाल ने बताया कि बढती जनसंख्या के दुष्परिणामों के चलते जनसंख्या नियंत्रण के स्थाई व अस्थाई साधनों जैसे बिना चीर, बिना टांकाा नसबंदी, कोपर्टी, गर्भ निरोधक गोलियां, नलबंदी आदि साधनों की विस्तृत जानकारी दो पखवाडों के माध्यम से दी जा रही है। पहले पखवाडे में दंपति संपर्क पखवाडा 10 जुलाई तक स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा योग्य दंपतियों का सर्वे कर आवश्यकता अनुसार परिवार कल्याण के साधनों की जानकारी व अपनाने हेतु प्रेरित कर पंजीकरण किया जा रहा है। शादी के समय लडकी की उम्र 18 वर्ष व लडके की 21 वर्ष होनी चाहिए। पहला बच्चा शादी के दो साल बाद पैदा करने व दूसरे बच्चे का अंतर कम से कम तीन साल रखने की जानकारी भी दी जा रही है। दूसरे पखवाडे के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरता व परिवार विकास मेला 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, अस्पतालों, केद्रों मेें परिवार कल्याण के साधनों की जानकारी दी जाएगी।
.