Home जिले के समाचार सुखदेव सिंह बदनपुरी बने पैक्स हरनोल के प्रधान

सुखदेव सिंह बदनपुरी बने पैक्स हरनोल के प्रधान

0
सुखदेव सिंह बदनपुरी बने  पैक्स हरनोल के प्रधान
यमुनानगर। पैक्स हरनोल के चुनाव में सुखदेव सिंह बदनपुरी को प्रधान व निखिल शर्मा को उप प्रधान बनाया गया है। चुनाव मे पीठासीन अधिकारी की भूमिका सुभाष गौतम निरीक्षक सहकारी समितियां यमुनानगर 1 ने निभाई। चुनाव में 6 निदेशक उपस्थित हुए। उनके साथ कॉपरेटिव बैंक का एक अधिकारी भी हाजिर हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव होने पर आपस में एक दूसरे का धन्यवाद किया । इस मौके पर जरनैल सिंह निदेशक, निर्मल सिंह सरपंच हरनोल, गुरमेज बदनपूरी बलवान सिंह गोलनपुर, ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण सैनी, प्रेम सैनी, जोगिंदर शर्मा,रणधीर बदन पुरी, राजकुमार, योगेंद्र बदन पुरी, सेवा सिंह पूर्व सरपंच सिसौली, निर्मल सिंह,संजय राणा, अमरदीप राणा, रविंद्र बबलू ,रुपेंद्र राणा व भूपेंद्र राणा प्रदेश सचिव हरियाणा  कांग्रेस कमेटी भी उपस्थित थे।