Home जिले के समाचार गुमथला में गंदे पानी के बीच से गुजर रहे पानी के पाइप, घरों में आ रहा दूषति पेयजल

गुमथला में गंदे पानी के बीच से गुजर रहे पानी के पाइप, घरों में आ रहा दूषति पेयजल

0
गुमथला में गंदे पानी के बीच से गुजर रहे पानी के पाइप, घरों में आ रहा दूषति पेयजल
गांव गुमथला में पब्लिक हैल्थ विभाग के कर्मचारी गली खोदकर नल कनैक्शनों की जांच करते हुए। 

यमुनानगर (रादौर)। गांव गुमथला में गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार दूसरे दिन भी पब्लिक हैल्थ विभाग के कर्मचारियों की टीम गांव में समस्या का समाधान करने में जुटी रही। वीरवार को विभाग के जेई विनोद कुमार के नेतृत्व में 12 कर्मचारियों ने गांव में नल कनैक्शनों की जांच की। जांच के बाद कर्मचारियों ने 6 नल कनैक्शनों को गंदे पानी से होकर गुजरने पर काट डाला। दो दिन के दौरान विभाग के कर्मचारी 14 उपभोक्ताओं के नल कनैक्शन गंदे पानी से गुजरने के कारण काट चुके है। विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि गांव में अधिकतर लोगों के नल कनैक्शन  नाली के गंदे पानी से होकर गुजर रहे है। नल कनैक्शन लोहे है। जो कई जगह से टूटे पडे है। टूटे नल कनैक्शनों से नाली का गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। जिसको रोकने के लिए विभाग के  कर्मचारियों की कार्रवाई लगातार गांव में जारी रहेगी। कर्मचारी घर घर जाकर हर नल कनैक्शन की गहनता से जांच कर रहे है। पुरे गांव के कनैक्शनों की जांच होगी। नाली से होकर गुजरने वाले नल कनैक्शनों को हर हाल में काटा जाएगा। उपभोक्ता कनैक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए अपने नल कनैक्शनों को नालियों से ऊपर उठाकर घरों में ले जाए। उन्होंने बताया कि विभाग की कार्रवाई के बाद गांव में पीने के पानी में सुधार हुआ है। गांव की नालियों में गंदगी भरी पडी है। ऐसे में कर्मचारियों को एक एक नल कनैक्शन की जांच करने में दिक्कत का सामना करना पड रहा है। लोगों क ो विभाग के कर्मचारी इस बारे जागरूक कर रहे है कि सभी अपने नल कनैक्शन गंदगी से दूर रखे, अन्यथा उपभोक्ताओं को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिल पाएगा। गांव में पीने के पानी के लिए तीन टयूबवैल लगाए गए है। पीने के पानी की कोई कमी नहीं है।  गांव में केवल नल कनैक्शन गंदे पानी से होकर गुजरने क े कारण समस्या आई है। पब्लिक हैल्थ विभाग लगातार गांव में कनैक्शनों की जांच कर लोगों को साफ पानी पहुंचाने का काम करेंगा।