Home जिले के समाचार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी बोले -जो स्वामीनाथन आयोग ने कहा था, हमने उससे भी बेहतर किया

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी बोले -जो स्वामीनाथन आयोग ने कहा था, हमने उससे भी बेहतर किया

0
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी  बोले -जो स्वामीनाथन आयोग ने कहा था, हमने उससे भी बेहतर किया
yamunanagar hulchul bjp

यमुनानगर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने में न्यूनतम समर्थन मूल्य की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में लागत की तुलना में डेढ़ गुणा वृद्धि करके किसानों को बहुत बड़ा उपहार दिया है क्योंकि वे मानते हैं कि राज खजाने पर पहला हक़ किसानों का है। भाटी यमुनानगर में Pwd रेस्ट हाउस जगाधरी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में धान और गेंहू को छोडक़र अन्य फसलों की खरीददारी नही की जाती थी। उन्होंने कहा कि हमने दलहन, बाजरा, सूरजमुखी आदि की भी खरीद करवाई। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में कुल लागत का डेढ़ गुणा कर दिया है। सर्वाधिक 97 प्रतिशत वृद्धि बाजरा के समर्थन मूल्य में की गई है। उन्होंने कहा कि जब इन फसलों का मूल्य घोषित समर्थन मूल्य से नीचे आएगा तो अंतर किसान को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो स्वामीनाथन आयोग ने कहा था, हमने उससे भी बेहतर किया है। उदाहरण देते हुए भाटी ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने मॉडल एग्रीकल्चर लैंड लीजिंग एक्ट 2016 में लागू किया और 2018 में मॉडल कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एंड सर्विस एक्ट लागू किया है जिसके बाद हरियाणा के सोनीपत तथा आसपास के किसान तो सीधे दिल्ली में अपने उत्पाद बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाए गए 10 सुधार हमने लागू कर दिए हैं। इनमे से तीन सुधार वर्ष-2016 में तथा 7 सुधार 2017 में लागू किए गए। इनमें जैविक खेती के विकास के लिए तथा शिक्षा व रिसर्च के क्षेत्र के सुझाव थे। उन्होने बताया कि यूरिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए नीम कोटिड यूरिया का उत्पादन शुरू करवाया और अब किसानों को आसानी से यूरिया खाद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि हमने किसान को ना केवल अच्छा भाव दिया बल्कि उसे जोखिम फ्री बना दिया है। गन्ना किसानों की बक़ाया राशि के भुगतान के सवाल पर भाटी ने कहा कि बहुत जल्द सभी किसानों की बक़ाया राशि उनके खातों में डाल दी जाएगी और इस बात का आश्वासन कृषि मंत्री ओ .पी धनकड़ कुछ दिन पहले किसानों के साथ हुई बेठक में दे चुके हैं। इस मौक़े पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जसविनद्र अमबली, जिला महामंत्री समय सिह चाहडवाला, ज़िला उपाध्यक्ष  कंवरपाल राणा, मंडल अध्यक्ष अश्विनी सिंगल जगाधरी परीत सिंह सैनी आदी उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com