Home जिले के समाचार सकारात्मक सोच के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा : घनश्यामदास अरोडा

सकारात्मक सोच के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा : घनश्यामदास अरोडा

0
सकारात्मक सोच के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा : घनश्यामदास अरोडा
यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने  अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आज विधायक के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हरियाणा जैसे राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य निर्माण को लेकर कृत संकल्पित है। सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रही है। विधायक ने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं। विधायक ने कहा कि विश्व में भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। यहाँ 35 वर्ष की आयु तक के 65 करोड़ युवा हैं। अर्थात् हमारे देश में अथाह श्रमशक्ति उपलब्ध है। आवश्यकता है आज हमारे देश की युवा शक्ति को उचित मार्ग दर्शन देकर उन्हें देश की उन्नति में भागीदार बनाने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा जब से सत्ता में आइ है तब से लगभग 25000 नौकरियाँ दे चुकी है और लगभग 10000-15000 नौकरियाँ पाइपलाइन में हैं। उन्होंने बताया कि ग्रूप-डी की लगभग 34000 नई नौकरियों की जल्द घोषणा होने वाली है। विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह उद्देश्य है कि प्रदेश में कोई भी युवा आने वाले समय में बेरोज़गार ना रहे। मौक़े पर ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, जंगशेर सिंह, नीरज गुप्ता, बाँके अरोड़ा, बॉबी गौरी, नीतीश दुआ, रोहित हरजाई, कमल दहिया, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।