Home जिले के समाचार जनसंपर्क अभियान घर-घर कांग्रेस के लिए कांग्रेस नेताओं ने कसी कमर

जनसंपर्क अभियान घर-घर कांग्रेस के लिए कांग्रेस नेताओं ने कसी कमर

0
जनसंपर्क अभियान घर-घर कांग्रेस के लिए कांग्रेस नेताओं ने कसी कमर

यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर जी के आदेशानुसार हल्का रादौर के सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक रेस्ट हाउस रादौर में हुई, जिसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश देवी नगर प्रभारी जिला यमुनानगर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क अभियान घर-घर कांग्रेस जोकि 9 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे व प्रत्येक बूथ पर 10-10 बूथ सहयोगी कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप बनाएंगे जो कि अपने अपने बूथ पर घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेंगे । हल्का रादौर के सभी कांग्रेसियों ने एकमत से इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बोलते हुए ओमप्रकाश देवी नगर में कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक में प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की दो-दो कापियां भी वितरित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भूपेंद्र राणा प्रदेश सचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बिशन लाल जी सैनी पूर्व विधायक रादौर, वीरेंद्र चौहान, सचिन गुप्ता, बलवान चेयरमैन, रविंद्र बबलू, हेमराज कंबोज, रुपेंद्र राणा, ज्ञान सिंह, सुखविंदर फौजी, सुशील गर्ग सरपंच, फारुख खान, इकराम खान, अली कौशर, मुनीर खान, अब्दुल राणा, बलदेव नंबरदार, प्रवीण मेहता, मानसिंह, हरीश शर्मा, देवेंद्र लकी, महिंद्र सरपंच, मनोज शर्मा, रामरत्न सरपंच, दिलीप राणा, इत्यादि अनेको लोग उपस्थित थे।