Home स्कूल | कॉलेज भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया मेंगो डे

भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया मेंगो डे

0
भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया मेंगो डे

यमुनानगर। भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नन्हेंमुन्ने बच्चों ने मेंगो डे मनाया। इस गतिविधि की शुरुआत में अध्यापकों ने बच्चों को फलों की जानकारी देते हुए बताया कि आम फलों का राजा होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है इससे हमारे शरीर को विटामिन और मिलता है। आम से बनने वाले व्यंजनों जैसे शेक, आचार, चटनी, जैम की भी जानकारी दी। इस गतिविधि में बच्चों ने मेंगो की आकृति देते हुए चार्ट बनाए दीवारों पर चिपकाए। सभी बच्चों ने मिलजुल कर आम खाए और इस दिन को रोमांचक बनाया। इस गतिविधि से बच्चों के मानसिक विकास को, मिलजुल कर खाने और खाने सम्बंधित आदतों को सुधारने का मौका मिलता है। गतिविधि इंचार्ज ने बताया कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण बौद्धिक विकास के लिए स्कूल ही ऐसा मंच प्रदान करता है ताकि विद्यार्थियों को अच्छी आदतें मनोरंजक और रोचक तरीके से सिखाई जा सके।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com