Home स्कूल | कॉलेज नन्हें बच्चों ने प्रतियोगिता मेंं दिखाई प्रतिभा

नन्हें बच्चों ने प्रतियोगिता मेंं दिखाई प्रतिभा

0
नन्हें बच्चों ने प्रतियोगिता मेंं दिखाई प्रतिभा
- महाराजा अग्रसेन सीनियर सैकेडरी स्कूल गुमथलाराव में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। 
यमुनानगर (रादौर)। महाराजा अग्रसेन सीनियर सैकेडरी स्कूल गुमथला में शनिवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल डॉ० सुदेश बंसल ने किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्री० नर्सरी व नर्सरी में बेस्ट बैग, कक्षा केजी में हैल्दी फुड और कक्षा पहली से पांचवी तक बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट गतिविधियां करवाई गई। कक्षा छठी से बारहवी तक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण का आयोजन करवाया गया। बच्चों ने पुरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। डॉ० सुदेश बंसल ने कहा कि स्कूल में समय समय पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों में जीवन में आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्र्र्रम के अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अशोक कांबोज, विशा कांबोज, निशा सलुुजा, सुषमा, रशिम, ममतेश कांबोज, रीना कांबोज, पूजा, ममता, मीना, पिं्रयका आदि उपस्थित थी।