Home जिले के समाचार गांव पलाका की कार्यकारिणी गठित

गांव पलाका की कार्यकारिणी गठित

0
गांव पलाका की कार्यकारिणी गठित
नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली। 
यमुनानगर (रादौर)। गांव पलाका में हरियाणा वाल्मीकि महासभा की एक विशेष मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली ने की। मीटिंग में गांव पलाका की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अमन कुमार को शाखा पलाका प्रधान नियुक्त किया गया। जसबीरसिंह को उपप्रधान, विशाल कुमार को सचिव, रजत कुमार सहसचिव, अनित कुमार को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार मीडिया प्रभारी, विकास व रोहताश को सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पर नवनियुक्त प्रधान अमन कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है  वह उसे पुरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। ब्लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली ने सभी पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कर्मसिंह खुर्दबन, रिंकू ठसका, सुमित, कमल पोटली, जसवंतसिंह, रामनाथ, मनीष अलाहर, मनोज नाहरपुर आदि मौजूद थे।