Home जिले के समाचार किसानो को नहीं किया जा रहा है गन्ने का भ़ुगतान

किसानो को नहीं किया जा रहा है गन्ने का भ़ुगतान

0
किसानो को नहीं किया जा रहा है गन्ने का भ़ुगतान
रादौर में पत्रकारों से बातचीत करती हुयी सर्वजातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संतोष दहिया
यमुनानगर (रादौर)। सर्वजातीय सर्व खाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संतोष दहिया ने कहा कि किसानो को गन्ने का भ़ुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार को किसानों की नहीं बल्कि शूगर मिल मालिको की ज्यादा चिंता है पहले किसानों को गन्ने की पर्चियों के लिए तरसाया गया। अब किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए तरसाया जा रहा है। यह सब भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति का हिस्सा है। डॉ संतोष दहिया इनेलो नेता डॉ० जरनैलसिंह पंजेटा के कार्यालय पर पत्रकारों से बाचतीत कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन आने का जनता से वायदा किया था। आज प्रदेश के किसानों को जहां फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे है वहीं बढ़ती महंगाई के कारण गरीबों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए है। महंगाई कम करने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार के राज में पट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। पट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होने के कारण अन्य वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। बेटी बचाओं का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में बेटियों पर अत्याचार की घटनााओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बलात्कार व गैंगरेप की घटनाऐं बढी है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दीवाला पीट चुका है। इनैलो बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस भाजपा में बौखलाहट का माहौल है। आज पूरे प्रदेश में लोग कांगे्रस व भाजपा को छोडक़र इनैलो में शामिल हो रहे है। आगामी चुनाव में कांग्रेस व भाजपा का पूरी तरह से सफाया करके इनैलो बसपा गठबंधन सरकार बनाएगा। भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन साढे तीन साल बीत जाने के बाद भी किसानों को 24 घंटे बिजली देने तो दूर की बात पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। जिस कारण से किसानों की फसले सूख रही है। इस अवसर पर डॉ जरनैल पंजेटा, कमल चमरोडी, सूनील कौशल, सुभाष सैनी आदि मौजूद थी।