Home जिले के समाचार दांतो की करे सही देखभाल कीडा लगने से बचाए दांत

दांतो की करे सही देखभाल कीडा लगने से बचाए दांत

0
दांतो की करे सही देखभाल कीडा लगने से बचाए दांत

रादौर। शहर के दंत चिकित्सक डॉ रितेष भट्ट व डॉ संदीप भट्ट ने बताया कि दांत हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। दांतों की सही देखभाल न होने के कारण दांतों में कीडा लगकर दांतों को नष्ट कर देता है। सहीं देखभाल से हम अपने दांतों को कीडा लगने से बचा सकते है। इसके लिए हमें सुबह व रात को सोने से पहले दिन में दो बार टूथपेस्ट करनी चाहिए। दांतों पर टूथपेस्ट करते समय ब्रश से अधिक दवाब नहीं देना चाहिए। इससे दांतों की परत घिस जाती है और दांत कमजोर हो जाते है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आजकल दांतों में ठंडा व गर्म लगने की शिकायते आ रही है। आईसक्रीम खाने से दांतों में ठंड शिकायत होती है। वहीं मिठाई, चॉकलेट खानेे से दांतों में चिपकने पदार्थ लगे रहने से कीडा लग जाता है। इसलिए हमें ऐसी चीजें खाने के बाद पानी से कुरला कुरनी चाहिए। वहीं कुछ भी खाने के बाद पानी से कुरला अवश्य करनी चाहिए। हर छ महीने बाद दांतों की डाक्टर से जांच अवश्य करवानी चाहिए। बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवाई नहीं लेनी चाहिए। बच्चों को दूध पिलाने के बाद कुरला अवश्य करनी चाहिए। अन्यथा दांतों में कीडा लग सकता है। बच्चों को अंगूठा व होठ चूसने से बचाना चाहिए। इससे दांतों में बिमारियां लगती है। दांत निकलवाने के बाद नकली दांत अवश्य लगवाए।