Home जिले के समाचार पैंशन के इंतजार में फरवरी भी खत्म लेकिन अभी तक नही पहुंची वृद्धों के खाते में पैंशन

पैंशन के इंतजार में फरवरी भी खत्म लेकिन अभी तक नही पहुंची वृद्धों के खाते में पैंशन

0

रादौर। पैंशन के इंतजार में फरवरी भी खत्म हो चुका है। लेकिन इस महीने वृद्धों के खाते में अब तक पैंशन नही आ सकी है। जिससे वृद्धों में भारी रोष है। वहीं दिव्यांगों, विधवाओं को भी पैंशन नहीं मिल पाई है। सभी पैंशन न मिलने से परेशान है। पैंशन धारक फुलवती, बाला, रामपाल, जयप्रकाश, जयपाल, तेजपाल आदि ने बताया कि वह पैंशन की राशि से अपना गुजारा चलाते है। लेकिन सरकार ने इस महीने किसी की भी पैंशन खाते में नहीं डाली है। जिस कारण उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। वह पैंशन के लिए हर रोज बैंकों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उनके खाते में आज तक पैंशन राशि नही आ पाई है। बैंक कर्मचारी उन्हें पैंशन राशि न आने की बात कहकर टरका देते है। हर महीने उन्हें 12 या 13 तारिख को पैंशन मिल जाया करती थी। लेकिन इस बार पैंशन उनके खाते में नहीं आई है।