Home स्कूल | कॉलेज केडेटों ने मनाया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता अभियान

केडेटों ने मनाया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
केडेटों ने मनाया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता अभियान
केडेटों ने निकाली रैली
मेजर एच एस कंग ने केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया
यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल परमेस्वर्ण और प्रशानिक अधिकारी कर्नल सुरेश चौधरी के दिशा निर्देश  द्वारा आज गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनागर के केडेटों ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस एवम स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। केडेटों ने केसव पार्क ,शास्त्री कॉलोनी, आज़ाद नगर रोड इत्यादि पर रैली निकाली ।
अम्बाला ग्रुप एन सी सी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी एस संधू के आदेश अनुसार  एन सी सी केडेटों ने आज प्रातकाल इस कार्यक्रम काआयोजन किया।इस कार्यक्रम  में मेजर एच एस कंग ने केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में केडेटों को जानकारी दी और बाद में केडेटों को सर्जिकल स्ट्राइक की डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई।कैप्टन अमृत कौर,बी एच एम परवीन ,हवलदार नरेश,दिनेश,सुशील उपस्थित थे। सूबेदार मेजर ज़ाकिर हुसैन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
कप्तान अमृत कौर ने केडेटों को सफाई के प्रति लोगो को जगरुख करवाने का आवाहन किया।मैनेजमेंट के सरपरस्त सरदार भूपिंदर सिंह जौहर और प्रिंसिपल डॉ मनदीप सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर केडेटों और एन सी सी अधिकारियों को बधाई दी है।