Home जिले के समाचार सोशल मीडिया पर झूठ बोल बोल कर देश के युवाओं को गुमराह कर रही है केंद्र व प्रदेश की झूठी सरकार :भूपेंद्र राणा 

सोशल मीडिया पर झूठ बोल बोल कर देश के युवाओं को गुमराह कर रही है केंद्र व प्रदेश की झूठी सरकार :भूपेंद्र राणा 

0
सोशल मीडिया पर झूठ बोल बोल कर देश के युवाओं को गुमराह कर रही है केंद्र व प्रदेश की झूठी सरकार :भूपेंद्र राणा 
यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने कांग्रेस घर-घर अभियान के तहत रादौर हलके के गांव ऊंचा चंदना में लोगों को कांग्रेस पार्टी नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही किसान मजदूर व्यापारी की भलाई का काम किया है। केंद्र व प्रदेश की मौजूदा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के झूठे वादे किए जा रही है, परंतु युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिल रहा है और तो और भाजपा  अपने IT सेल {सोशल मीडिया} के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को झूठी जानकारियां देकर गुमराह करने का काम कर रही है। परंतु भाजपा कभी भी अपनी सोशल मीडिया की टीम के द्वारा जो झूठी कहानियां  बना-बनाकर देश की युवा पीढ़ी  को गुमराह कर रही है उसमें वह कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी क्योंकि देश का युवा इस बात से भलीभांति वाकिफ हो गया है। यह झूठ और फरेब की राजनीति अब और नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि  देश व प्रदेश की झूठी व निकम्मी सरकार के खिलाफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के नेतृत्व में 30 सितंबर को पोल खोल रैली पानीपत में की जा रही है, जिसमें इस सरकार की पोल खोल दी जाएगी। उन्होंने इस रैली मैं पहुंचने का न्योता देते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पानीपत पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर बख्शी राम, रवि मठानिया, पूर्व सरपंच  कृष्ण सिंह, अंकुश कुमार, गुरदयाल सिंह, दीपक शर्मा, सुखविंदर सिंह फौजी, अशोक शर्मा, जय कुमार शर्मा, प्रिंस मठानिया, जतिन पाल, अमित सैनी, पंकज, राहुल, मनीष, सुमित, सतीश कुमार, रोहित, मुख्त्यार सिंह, दिलीप राणा, रामेश्वर इत्यादि अनेक लोग उपस्थित थे।