Home जिले के समाचार गोपाल जुनेजा बने उद्योग व्यापार मंडल के शहरी युवा प्रधान

गोपाल जुनेजा बने उद्योग व्यापार मंडल के शहरी युवा प्रधान

0
गोपाल जुनेजा बने उद्योग व्यापार मंडल के शहरी युवा प्रधान
यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में एक मीटिंग हुई। जिसमें हैन्डलूम व्यापारी गोपाल जुनेजा को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की शाखा यमुनानगर का शहरी युवा प्रधान सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए महेंद्र मित्तल ने कहा कि आज व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। आज व्यापारी वर्ग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की आपसी खींचतान में व्यापारी पिस रहा है। व्यापारियों पर जब जीएसटी लगाया गया तो व्यापारियों को लगा शायद अब सभी टैक्स से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन जीएसटी  लगने के बाद व्यापारियों पर ट्रेड लाइसेंस भी लगा दिया गया। जिससे व्यापारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों से ना तो मार्केट कमेटी के लाइसेंस हटाए गए। फूड सेफ्टी एक्ट नया बोझ लाद दिया। छोटे व्यापारियों को जीएसटी से मुक्त किया जाये।  व्यापारी राष्ट्र के विकास की रीढ़ की हड्डी होते हैं।
सरकार  विदेश से व्यापारियों को निवेश के लिए बुला रही है। और स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी कर रही है। इ कॉमर्स और एफडीआई के नाम पर बड़े बड़े मॉल खुलने से व्यापारी का व्यापार चौपट होता जा रहा है।  लेकिन सरकार व्यापारियों को अनदेखा कर रही है। जबकि व्यापारी हमेशा ही राष्ट्र के विकास के योगदान के लिए अपनी भूमिका निभाते हैं। आगे बोलते हुए महेंद्र मित्तल ने कहा कि व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में अपनी टीमें गठित कर व्यापारियों को एकजुट कर सरकार की तानाशाही नीतियों से बचाएगी। मित्तल ने कहा कि सरकार से व्यापारियों को राहत दिलवाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर समाजसेवी व प्रदेश महासचिव संजय मित्तल, ट्रांसपोर्ट व्यापार मंडल के जिलाअध्यक्ष ताराचंद सैनी, जिला सचिव दीपक बडोला, जसविंदर सिंह, राहुल कुमार, संजय जैन, जोगिंदर जुनेजा, राकेश कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।