Home जिले के समाचार कुरुक्षेत्र धरा पर होगा राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन व महासम्मेलन

कुरुक्षेत्र धरा पर होगा राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन व महासम्मेलन

0
कुरुक्षेत्र धरा पर होगा राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन व महासम्मेलन
स्वर्णकार सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैढ रत्न भगतराम वर्मा राष्ट्रीय सभा मे आर्य रत्न सौरभ आर्य, रादौर को महासम्मेलन हेतु मुख्य संयोजक नियुक्त करते हुए

राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजन की व्यवस्था हेतु आर्य रत्न सौरभ आर्य हुए मुख्य संयोजक नियुक्त
यमुनानगर। स्वर्णकार सेवा परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आर्य रत्न सौरभ आर्य निवासी रादौर को उनकी सराहनीय, प्रशंसनीय व उत्कृष्ट कार्यशैली के आधार पर स्वर्णकार सेवा परिषद द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन व महासम्मेलन की व्यवस्थाओं हेतु मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है। परिषद के प्रचार सचिव सुशील कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की स्वर्णकार सेवा परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुख्य सभा केन्द्रीय मुख्यालय नीलोखेडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मैढ रत्न भगतराम वर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न होगी जिसमें हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र आदि राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित हुए और अपने विचार रखे। सभा में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अकस्मात गगनलीन होने पर गायत्री मंत्र के उच्चारण सहित परिषद की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में निर्णय लिया गया की समाज सेवा राष्ट्र सेवा व स्वर्णकार समाज सेवा हेतु समर्पित परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी कुरुक्षेत्र के नामदेव मंदिर सभागार भवन में आगामी 21 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वर्णकार अधिवेशन व महासम्मेलन विभिन्न चरणों अजमीढ देव की स्मृति में राष्ट्र रक्षा वैदिक यज्ञ, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, स्वर्णकार युवक युवति परिचय सम्मेलन व असहाय परिवार की एक कन्या का विवाह, स्वर्णकार समाज की दशा व दिशा विषय पर संगोष्ठी व स्वर्णकार स्मृति सम्मान अवार्ड समारोह के रूप में आयोजित किया जायेगा। इस भव्य महासम्मेलन आयोजन की प्रमुख व्यवस्था हेतु सभी ने एक स्वर में आर्य रत्न सौरभ आर्य को मुख्य संयोजक नियुक्त किया। मुख्य संयोजक सौरभ आर्य ने बताया की महासम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रदेशो से स्वर्णकार, समाज सेवी, राष्ट्र कवि, प्रख्यात ओजस्वी वक्ता, लेखक, साहित्यकार, गायक, कारीगर व सर्राफ आदि महान विभूतिया पहुंचती है, देश की 21 विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जाता है और 2 माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। राष्ट्रीय सभा में जयकुमार वर्मा व प्रभात वर्मा रादौर, हरि चरण वर्मा भिवानी, सतीश कुमार वर्मा पानीपत, रामकुमार वर्मा भादसों, सुरेश कुमार वर्मा करनाल, सुशील कुमार वर्मा व प्रवीण वर्मा कुरुक्षेत्र, अशोक वर्मा शाहपुर उत्तरप्रदेश, चन्द्रकिरण वर्मा देहरादून उत्तराखंड, रमेश कुमार वर्मा व अर्जुन सिंह वर्मा चंडीगढ़, सीता राम सोनी व ज्ञान चंद बुन्दीवाल नागपुर महाराष्ट्र व जतिन्द्र सिंह पूर्णगढ़ आदि पदाधिकारिगण विशेष रूप से मौजूद थे।