Home जिले के समाचार आमरण अनशन में बदला कंप्यूटर टीचर का धरना प्रदर्शन

आमरण अनशन में बदला कंप्यूटर टीचर का धरना प्रदर्शन

0
आमरण अनशन में बदला  कंप्यूटर टीचर का धरना प्रदर्शन
पंचकूला में आमरण अनशन पर बैठे कंप्यूटर टीचर। 
यमुनानगर (रादौर)। कंप्यूटर टीचर वैल्फेयर एसो की ओर से अपनी मांगों को लेकर शिक्षा सदन पंचकूला में 28 मई से चल रहा अनिश्ििचतकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार से आमरण अनशन में बदल चुका है। कंप्यूटर टीचरों की मांगों को सरकार द्वारा 10 अगस्त तक पूरा न करने के बाद अब कंप्यूटर टीचरों ने आमरण अनशन आंदोलन छेड दिया है। शुक्रवार से आठ कंप्यूटर टीचर पंचकूला में आमरण अनशन पर बैठ गए है। जब तक उनकी मांगे पुरी नहीं होगी, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के हजारों कंप्यूटर टीचर 17 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेेंगे। कंप्यूटर टीचर वैल्फेयर एसो० ब्लॉक रादौर के प्रधान सुशील कश्यप ने बताया कि कंप्यूटर टीचर्स व सरकार के बीच हुए समझौते के तहत मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कर्मचारियो को 21,715 रूपये प्रतिमाह वेतन देने वायदा किया था, लेकिन वायदा करने के बावजुद सरकार ने अपना वायदा नहीं निभाया। सरकार की और से बढाए गए वेतन के संबंध में आज तक लैटर जारी नही किया गया। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। जनवरी महीने से कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन देने का वायदा किया गया था, लेकिन अगस्त महीने तक भी कर्मचारियों को बढा हुआ वेतन नहीं मिला है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी मनमानी कर सरकार के आदेशो को लागु नहीं किया है। उनकी मांग हेै 3216 सहायक कंप्यूटर टीर्चरों के पदोंंं पर समायोजित किया जाए।