वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया

यमुनानगर (रादौर)।  वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसो के प्रधान कर्मवीर खुर्दबन के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर फुलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रंद्धाजलि भेंट की। इस अवसर पर कर्मवीर खुर्दबन ने कहा कि 110 वर्ष पहले 23 जुलाई 1906 को झाबुआ जिले के आबरा गांव में पंडित सीताराम तिवारी के घर चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था। चन्द्रशेखर आजाद ने भारतमाता को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलवाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। लेकिन देश के कुछ गद्दारों ने अंग्रेजों के लिए जासूसी कर भारतमाता के इस सपूत को पकडवाने की कौशिश की। लेकिन चन्द्रशेखर आजाद जीते जी कभी अंग्रेजों की पकड में नहीं आए और वीरता को प्राप्त किया। हमें ऐसे शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर भारतमाता की रक्षा के लिए अपना सबकुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। तभी हम भारत की एकता व अखण्डता की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर  प्रधान कर्मवीर खुर्दबन,सुशील अग्रवाल,प्रिंसिपल महेशचंद्र अग्रवाल, भगवतदयाल कटारिया, सतीश बठला,अमित गुप्ता, सोनू सरदार,मास्टर सुरेन्द्र चौहान, रोहित अरोडा, रणबीरसिंह छोटेलाल, सतविन्द्रसिंह रिंकू ,सूनील कांबोज, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर बलजीत रोहिला, दर्शनलाल कांबोज, सुखबीरसिह सुक्खा,लालसिंह कांबोज, जगमाल पंच, मनमोहनङ्क्षसह औजला, सुभाष मटटू, मुकेश मक्की, संजय ढंाडा आदि उपस्थित थे।

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleगांवों में किया आम अादमी पार्टी क प्रचार
Next articleसोम नदी में उफान, सैंकड़ों गांवों का 7 घंटे तक उपमंडल से टूटा संपर्क, सालों बाद सरस्वती भी आई उफान पर, कई जगह से टूटी दादपुर नलवी नहर