Home स्कूल | कॉलेज ब्रिज ऑफ होप संस्था ने शहर में मनाया पेरेंटस डे

ब्रिज ऑफ होप संस्था ने शहर में मनाया पेरेंटस डे

0
ब्रिज ऑफ होप संस्था ने शहर में मनाया पेरेंटस डे
ब्रिज ऑफ  होप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।

यमुनानगर (रादौर)। ब्रिज ऑफ होप संस्था की ओर से वीरवार को शहर में पेरेंटस डे मनाया गया। जिसमें बच्चों व अभिभावको ने बढचढ कर भाग लिया। संस्था में पढने वाले बच्चों ने कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने जौहर दिखाए। कई बच्चों ने कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। पेरेंटस डे के अवसर पर माता पिता द्वारा भी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता का संचालन संस्था के प्रौजेक्ट मैनेजर निर्मलसिंह व विजय गरडा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्र मों से बच्चों का मनोरंंजन होता है और बच्चों का ध्यान पढाई में लगाया जा सकता है। मौके पर निर्मलसिंह, विजय गरडा, जसविन्द्रसिंह, प्रिया सैनी, ज्योति, शिल्पा, देबो, पूजा आदि मौजूद थी।

 ब्रिज ऑफ  होप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
ब्रिज ऑफ  होप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।