Home जिले के समाचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहा है चहुमुखी विकास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहा है चहुमुखी विकास

0
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में  हो रहा है चहुमुखी विकास

यमुनानगर। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि भारत के आम आदमी के मसीहा थे। यह बात विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नागावा जागीर  गांव में अम्बेडकर भवन का उद्घाटन करने के बाद कहे।  उन्होंने कहा कि हमें देश को जातियों में नहीं बांटकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं विधायक ने कैत गाँव में भी सामुदायिक हाल का उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक ने हमीदा में बॉबी गौरी वाली सड़क के निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 13,28,000 रुपये की राशि ख़र्च की जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास हो रहा है। शहर के विकास के लिए भी खुले दिल से राशि स्वीकृत कर रहे हैं। कोई भी वार्ड या गांव ऐसा नहीं रहेगा जहां विकास कार्य नहीं किए जाएंगे। मौके पर बिलालदीन सरपंच, राजेश कुमार सरपंच, बुढ़िया मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश, मंडल महामन्त्री अमरनाथ, अशोक चनेटी, संगीता सिंघल, मन्डल सचिव बोबी गौरी, मंडल उपाध्यक्ष हितेश गौरी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर सिंह, मंडल महामंत्री सुनील कालरा ,मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मदन,लकी, रोहित,रमेश कुमार, आकाश, मेघनाथ,दीपक, नीतीश व रोहित उपस्थित थे।