Home जिले के समाचार 8 मार्च का दिन अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जायेगा

8 मार्च का दिन अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जायेगा

0
8 मार्च का दिन अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जायेगा

अपने पैरों पर आत्मनिर्भर रूप से खड़ा होने में मदद करना ही महिलाओं का सही मायने में सम्मान है : अलका गर्ग
यमुनानगर। सिर्फ़ एक दिन ही महिलाओं का सम्मान करने से कुछ नहीं होने वाला, बेटियों का हर कदम पर समर्थन करना व उन्हें अपने पैरों पर आत्मनिर्भर रूप से खड़ा होने में मदद करना ही महिलाओं का सही मायने में सम्मान है यह शब्द बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला यमुनानगर ब्रैंड अम्बसेडर अलका गर्ग छछरौली ने कहे। ब्रैंड अम्बसेडर अलका गर्ग ने कहा कि जब से मई 2014 में केन्द्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार आयी है तभी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जिससे पूरे देश में बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आ रहा है। पहले घरों में बेटियों के जन्म लेने पर बहुत सी जगह मातम मनाया जाता था, बेटियों को जन्म देने वाली माताओ के साथ गलत व्यवहार किया जाता था परन्तु अब भाजपा की केन्द्र सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार ने महिलाओं के पक्ष में बहुत से कानून बना कर महिलाओं की स्थिति सुधारने का कार्य किया है, हरियाणा में अलग से प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थानों की स्थापना की गई है, हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में 1000 से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई है, सरकारी महिला कालेजों की स्थापना की गई है, लोकसभा में स्पीकर पद पर सुमित्रा महाजन व केन्द्र सरकार में सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, मेनका गांधी, स्मृति ईरानी हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कविता जैन आग्रणी भूमिका निभा रही हैं ,अलका गर्ग ने कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों, घरेलु हिंसा, मानव व्यापार, दहेज सम्बन्धी मामलें में मार पीट सम्बन्धी मामलों के प्रति सख्त रवैया दिखाते हुए इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए, आज महिलाऐं अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा जागरूक हो रही है, सत्ता, प्रशासन व समाज के सहयोग से बेटियों की साक्षरता दर बढ़ रही है। जिला यमुनानगर ब्रैंड अम्बसेडर अलका गर्ग ने कहा कि उन्हें 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की खुशी तो है लेकिन उन्हें उस दिन सबसे ज्यादा खुशी होगी जब प्रत्येक दिन महिलाओं को आगे बढऩे के एक समान मौके मिलेंगे और महिलाऐं मिले मौके का फायदा उठाते हुए हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे लहराऐंगी ओर फिर एक समय ऐसा भी आयेगा जब साल में हर दिन महिलाओ को सम्मानित किया जाएगा।