Home जिले के समाचार मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में संत निरंकारी भवन ने सफाई अभियान का किया आयोजन

मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में संत निरंकारी भवन ने सफाई अभियान का किया आयोजन

0
मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल में संत निरंकारी भवन ने सफाई अभियान का किया आयोजन
यमुनानगर। मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल, यमुनानगर में संत निरंकारी भवन यमुनानगर द्वारासफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस सफाई अभियान के तहत संत निरंकारी विचारधारा के लगभग 100 स्वयंसेवको ने सिविल अस्पताल, यमुनानगर के परिसर की सफाई की। इस अवसर पर डॉ. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल, यमुनानगर ने सभी निरंकारियों का स्वागत किया तथा उन्हें निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन की बधाई दी।  डॉ. दहिया ने सभी की सराहना करते हुये कहा कि किसी भी प्रकार समाज कि सेवा करना एक पुनित कार्य है तथा निरंकारी समाज इस कार्य में सदा ही आगे रहता है और अपने गुरू के प्रति श्रधा व सम्मान में भी समाज के लिये कुछ करना उनके सम्मान को और बढाता है। इस अवसर पर डॉ. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक ने बताया की संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस-23 फरवरी को गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा इसके तहत देष के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाना था। डॉ. दहिया ने बताया कि गुरू पूजा दिवस के उपलक्ष में यमुनानगर के निरंकारी स्वयसेवकों द्वारा भी मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल, यमुनानगर में भी सफाई अभियान चलाया गया है, जिसमें सिविल अस्पताल, यमुनानगर के चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका प्रोत्साहन किया तथा सफाई में अपनी सहभागिता दी।  इस सफाई अभियान के तहत एकत्र कूडे को नगर निगम यमुनानगर के सहयोग से अस्पताल से बाहर भेज दिया गया है जिससे की उचित माध्यम द्वारा कूडे का निपटान किया जा सके। इस अवसर पर अस्पताल से डॉ. कुलजीत सिंह, डॉ. निश गुरावा, डॉ. छवी महता, नवदीप, रवी कुमार, रविन्द्र के साथ साथ अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारियों ने निरंकारियों का सफाई में सहयोग किया।