पेपर मिल ग्रांऊड में श्रम कल्याण बोर्ड विभाग ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

यमुनानगर। श्रम कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग हरियाणा द्वारा मण्डल स्तरीय औद्योगिक श्रमिकों की दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पेपर मिल ग्रांऊड यमुनानगर में किया जा रहा है। इन खेल-कूद प्रतियोगिता का DSC00120शुभारम्भ यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने श्रमिक खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर व ध्वजारोहण कर किया। मण्डल स्तरीय औद्योगिक श्रमिकों की दो-दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं जिला यमुनानगर, पानीपत, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद व गुरूग्राम में 31 जनवरी व प्रथम फरवरी 2019 को हो रही है जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 7 व 8 फरवरी 2019 को गुरूग्राम में होंगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर की दौड़े, हाई जम्प, लॉग जम्प, शोट पुट, डिस्कस थ्रो व कुश्ती की प्रतियोगिताएं शामिल है। इसी प्रकार टीम गुरप खेलों में पुरूषों व महिलाओं की रस्साकसी, वॉलीवाल शूटिंग, वॉलीवाल स्मैशिंग, फुटबाल, कबड्डïी नैशनल, कबड्डïी सर्कल व खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। यमुनानगर के पेपर मिल ग्राऊंड में आयोजित मण्डल स्तरीय श्रमिकों की खेल-DSC00134कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने गिरीश शुज कम्पनी पंचकूला व इज्जक यमुनानगर की फुटबाल टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया। समारोंह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रमिक खिलाडिय़ों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को पूरा वर्ष अभ्यास करना होता है। खेलों से शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है व शरीर में कोई विकार नहीं आता। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर का विकास होता है व एकाग्रता बढ़ती है। इसी के साथ ही खेलों से मेलजोल, आपसी परिचय व मित्रता बढ़ती है और परिचय सामाजिक दायित्वों को निभाने में अहम भूमिका निभाता है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने खिलाडिय़ा का आहवान किया कि सभी खिलाड़ी DSC00137खेल को खेल की भावना से ही खेले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है अत: श्रमिक योजनाओं की सही जानकारी हासिल कर उनका लाभ उठाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल जगाधरी की छात्राओं की तीन टीमों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खुश होकर प्रत्येक टीम को 2100-2100 रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान किए।मण्डल स्तरीय औद्योगिक श्रमिकों की खेल-कूद प्रतियोगिताओं के उदघाटन समारोह में उप श्रम आयुक्त पंचकूला ने सभी महानुभावों व खिलाडिय़ों का स्वागत किया और बताया कि यमुनानगर में इन खेल-कूद प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रथम फरवरी 2019 को पेपर मिल ग्रांऊड में प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेत्री संगीता सिंघल, DSC00143यमुनानगर श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त नरेश भारद्वाज, श्रम कल्याण अधिकारी मंजु छाबड़ा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजिन्द्र गुप्ता, कई जिलों के श्रम विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जिला सूचना एंव जन सम्पर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भारतीय मजदूर संघ के राम तीर्थ यादव, पेपर मिल के महा प्रबंधक रमेश चौधरी व श्रमिक खिलाड़ी उपस्थित थे।DSC00153DSC00154

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सरकार ने चलाया राष्ट्रीय कुष्ठरोग जागरूकता अभियान
Next articleफ्रैंडस कालोनी के निवासी ललित कुमार गुप्ता घर से हुए लापता