Home स्कूल | कॉलेज सरकारी स्‍कूल में विज्ञान प्रतियोगिता में विजयी बच्‍चों को किया समानित

सरकारी स्‍कूल में विज्ञान प्रतियोगिता में विजयी बच्‍चों को किया समानित

0
सरकारी स्‍कूल में विज्ञान प्रतियोगिता में विजयी बच्‍चों को किया समानित

यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैप यमुनानगर को विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजयी बच्चों को समानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र, पदक व स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। गत दिनों में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें विज्ञान उपकरण पर मत प्रतियोगिता, मासिक विज्ञान मॉडल मे क‍ि गई प्रतियोगिता, विश्व शांति दिवस प्रतियोगिता, सुबह अच्छी तो दिन अच्छा प्रतियोगिता व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विजयी रहने वाले बच्चों को समानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं क‍ा आयोजन सी वी रमन साइंस क्लब यमुनानगर, हरियाणा विज्ञान मंच रोहतक, जामुन इको क्लब व शिक्षा विभाग यमुनानगर के संयुक्त तत्वाधान में करवाया गया था। इन प्रतियोगिताओं में यश, पायल, नीतू,राहुल, राजन, आकाश, अरुण, विकास, नेहा, वृत्ति, सूजल, रुकसार, रोहित, सुमित सहित अध्यापकदर्शन लाल बवेजा व प्राध्यापक राकेश मल्होत्रा को स मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमजीत गर्ग ने सभी विजयी विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दी।मौके पर सेवा सिंह, रोहताश राणा, अनुराधा रीन, मंजू शर्मा, पंकज मल्होत्रा, राकेश मल्होत्रा, अरुण कुमार  श्याम कुमार, ओम प्रकाश, ज्ञान चंद, सुखजीत सिंह, ममता शर्मा, संजीव बक्शी सहित सभी अध्यापक प्राध्यापक उपस्थित रहे