मुकन्द लाल जिला नागरिक सिविल सर्जन कार्यालय में हवन का किया आयोजन

यमुनानगर । नववर्ष 2019 के उपलक्ष्य में की प्रात: सिविल सर्जन, यमुनानगर कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय से सभी उप-सिविल सर्जन, अधिकारी, कर्मचारी व मुकन्द लाल जिला नागरिक 2अस्पताल से प्रवर चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. विजय दहिया, कार्यवाहक सिविल सर्जन यमुनानगर ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारीयों को नव वर्ष की बधाई दी तथा सभी के साथ हवन में आहुतियाँ डाल कर नववर्ष 2019 का भारतीय संस्कृति के अनुसार स्वागत किया। डॉ. दहिया ने कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में नये उद्देश्य लाता है तथा मन में उत्साह भर देता है। नववर्ष के अवसर पर सभी आने वाले नये वर्ष के लिये नये उद्देश्य निर्धारित करते हैं तथा उन्हें पूर्ण करने के लिये प्रयासरत हो जाते हैं। 31अत: हमें नव वर्ष का प्रार भ सनातन तरीके से भारतीय संस्कृति के अनुसार हवन आदि कर करना चाहिये।  नव वर्ष के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन कार्यालय यमुनानगर व मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल, यमुनानगर के अधिकरियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहीत करने के उद्देश्य से डॉ. विजय दहिया कार्यवाहक सिविल सर्जन, यमुनानगर ने एक महिला व एक पुरूष कर्मचारी (राजीव कुमार व श्वेता कुमारी) को सिविल सर्जन कार्यालय से तथा एक महिला व एक पुरूष कर्मचारी (हिमाँशु वशिष्ट व वीरा देवी) को मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल से वर्ष 2018 में संतोषजनक कार्य करने पर ”ई पलौय ऑफ द इॅयर पुरस्कार व प्रशस्ती पत्र देकर समानित किया। 4इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. दीपिका गुप्ता, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विजय विवेक, मस्तान सिंह, सुदेश क बोज, सुनिल क बोज, सूरज भान, बोबेश कुमार, सुनिता, स्नेह व अन्य कर्मचारी व मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. कुलजीत सिंह, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. छवी मेहता, डॉ. विकास अरोडा, डॉ. अनुराग, डॉ. अश्वनी, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. शिव कुमार, सुशीला, सुरेन्द्र कुमार, राजीव त्यागी, मोहित त्यागी, संदीप कुमार व मनजीत कौर के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।8671

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleपिछडे समाज के उत्‍थान के लिए नहीं हुए गंभीरता से प्रयास : पूर्व डीजीपी प्रथ्‍वीराज सिंह
Next articleसमाज सेवक आनंद जैन ने भगवान श्री पाश्र्वनाथ व भगवान चन्द्र प्रभु जी का जन्म जयन्ती उत्सव का किया संचालन